चंबा: डलहौजी में 4.664 किलोग्राम चरस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

By Vishal

Updated On:

Date:

डलहौजी-में-4.664-किलोग्राम-चरस-बरामद

डलहौजी में 4.664 किलोग्राम चरस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश में चरस का अवैध व्यापार थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से नशे से जुड़े मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला हाल ही में चंबा जिले के डलहौजी क्षेत्र में सामने आया है, जहां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4.664 किलोग्राम चरस बरामद की है और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टैक्सी से मिली 4 किलो से ज्यादा चरस

मिली जानकारी के अनुसार, नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डलहौजी पुलिस को यह सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश और डलहौजी के डीएसपी मयंक शर्मा के नेतृत्व में सीडीपीओ कार्यालय तथा पुलिस चौकी बनीखेत की टीम ने लाहड़ क्षेत्र में नाका लगाया हुआ था। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की जा रही थी।

शक के आधार पर मादक पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए आरोपियों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 4 किलोग्राम 664 ग्राम चरस बरामद हुई। बरामद मादक पदार्थ को मौके पर ही इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलकर सील कर लिया गया।

पुलिस जांच में आरोपियों की पहचान चुराह के दो युवकों के रूप में

चेकिंग के दौरान अस्थायी नंबर की एक टैक्सी में सवार दो व्यक्तियों पर पुलिस को शक हुआ, जिसके बाद वाहन को रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों की पहचान रामदयाल पुत्र भान सिंह तथा बालकराम पुत्र हीरालाल, निवासी ग्राम पंचायत बराड़, डाकघर टिकरीगढ़, तहसील चुराह, जिला चंबा के रूप में हुई।

आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट की इन धाराओं के तहत मामला दर्ज

डलहौजी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20, 25 और 29 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।