राज्यसभा सीट पर कांग्रेस ने अनुराग शर्मा पर जताया भरोसा

By Vishal

Published On:

Date:

कांग्रेस-ने-अनुराग-शर्मा-को-राज्यसभा-सीट-के-लिए-नामित-किया

हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट खाली होने जा रही है और जल्द ही इस सीट के लिए चुनाव होने वाले हैं। कांग्रेस पार्टी ने इस सीट के लिए कांगड़ा जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग शर्मा के नाम पर मुहर लगा दी है। इस फैसले के साथ ही कांगड़ा जिले की राजनीति एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है।

चुनाव से पहले क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश

हिमाचल की राजनीति में कांग्रेस का यह फैसला आगामी चुनावों से पहले क्षेत्रीय संतुलन साधने और संगठन के निष्ठावान नेताओं को आगे बढ़ाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सभी विधायकों के साथ बैठक की, जिसमें मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की गई और सभी की राय भी ली गई।

नामांकन के साथ एकजुटता का संदेश देगी कांग्रेस

बैठक समाप्त होने के बाद अनुराग शर्मा अपना नामांकन दाखिल करेंगे। बता दें कि अनुराग शर्मा लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में जुड़े हुए हैं। ऐसे में पार्टी का उन पर भरोसा जताना कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह बढ़ाने वाला कदम माना जा रहा है। राज्यसभा के माध्यम से हिमाचल की आवाज संसद के ऊपरी सदन तक पहुंचेगी और प्रदेश के हितों को मजबूती से उठाया जा सकेगा।

Related News