चंबा के सिल्लाघ्राट में मंदिर में आग लगने का मामला आया सामने

By Vishal

Published On:

Date:

चंबा के सिल्लाघ्राट में मंदिर में आग लगने का मामला आया सामने

होली के बाद कुछ जगहों पर बढ़ा साम्प्रदायिक तनाव

हाल ही में पूरे भारत में होली का त्योहार बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। हालांकि कुछ स्थानों से ऐसी घटनाएँ भी सामने आईं, जिनसे साम्प्रदायिक सौहार्द को ठेस पहुँचने की आशंका जताई जा रही है। कुछ मामलों में रंग डालने को लेकर विवाद की खबरें भी सामने आईं। जिसमे हुई हिन्दू युवक की हत्या कर दी गई ऐसे घटनाक्रम समाज में हिंदू-मुस्लिम एकता को प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए प्रशासन और समाज के जिम्मेदार लोगों द्वारा शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।

शिलाघाट में जालपा माता मंदिर में आग लगाने की घटना

इसी बीच हिमाचल प्रदेश के शांत माने जाने वाले क्षेत्र शिलाघाट के कुलयूं गांव से एक संवेदनशील मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक 12 वर्षीय मुस्लिम लड़के पर जालपा माता मंदिर में आग लगाने का आरोप लगा है। यह घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है।आग लगने से मंदिर में रखी मूर्ति पर चढ़ाए गए कपड़े बुरी तरह जल गए। हालांकि ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझा दी, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।

यह भी पड़े पहाड़ी शहद बना ब्रांड: ऊना के युवक ने मधुमक्खी पालन से बदली किस्मत

ग्रामीणों और संगठनों की प्रतिक्रिया

घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी स्थानीय हिंदू संगठनों को दी। इसके बाद कई लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। इस घटना से गांव और आसपास के क्षेत्रों में तनाव का माहौल बन गया।शनिवार को बजरंग दल सहित विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में चंबा पुलिस थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

यह भी पड़े हिंद महासागर विवाद पर विक्रमादित्य सिंह की वायरल पोस्ट, बोले- ‘कहां गया 56 इंच का सीना’

पुलिस की कार्रवाई और शांति बनाए रखने की अपील

घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना चंबा की पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने नाबालिग लड़के के परिजनों को तलब किया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। चंबा के एसपी विजय कुमार सकलानी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही उन्होंने दोनों समुदायों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

हिमाचल प्रदेश या चंबा की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप व्हाट्सएप और फेसबुक पेज को जरुर फोलो करे