भारत की ऐतिहासिक जीत और तीसरा T20 वर्ल्ड कप
भारत ने न्यूज़ीलैंड को हराकर तीसरी बार T20 वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारत लगातार दो बार T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम बन गई और अपने ही घर में यह खिताब जीतने वाली पहली टीम भी बन गई। जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने पिच की मिट्टी को माथे से लगाकर इस ऐतिहासिक पल को यादगार बना दिया।
संजू सैमसन पर उठे सवाल और पुरानी चर्चा
22 फरवरी को एक पत्रकार ने सवाल पूछा था कि क्या संजू सैमसन को T20 वर्ल्ड कप में मौका दिया जा सकता है। इस पर सूर्यकुमार यादव ने हंसते हुए कहा था कि टीम के पास तिलक और अभिषेक जैसे विकल्प मौजूद हैं। उस समय ऐसा लग रहा था कि संजू सैमसन शायद टीम में जगह नहीं बना पाएंगे।
यह भी पड़े चंबा के सिल्लाघ्राट में मंदिर में आग लगने का मामला आया सामने
टूर्नामेंट में संजू सैमसन का शानदार प्रदर्शन
लेकिन 8 मार्च को इस बल्लेबाज ने सबको चौंका दिया। पूरे टूर्नामेंट में संजू सैमसन ने हर मैच में शानदार पारियां खेलीं और टीम को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई। सिर्फ पांच मैच खेलकर उन्होंने मैन ऑफ द सीरीज का खिताब भी अपने नाम कर लिया और यह साबित कर दिया कि वह अभी लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट के अहम खिलाड़ी रहेंगे।
यह भी पड़े पहाड़ी शहद बना ब्रांड: ऊना के युवक ने मधुमक्खी पालन से बदली किस्मत
आलोचना से हीरो बनने तक का सफर
कभी कहा जाता था कि संजू सैमसन टीम में सिर्फ पानी पिलाने के लिए रहेंगे, लेकिन आज वही खिलाड़ी टीम का सबसे बड़ा सितारा बनकर उभरा। जब भारत वर्ल्ड कप से बाहर होने की कगार पर था, तब संजू सैमसन ने विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसी समझदारी दिखाते हुए टीम को जीत दिलाई। इतिहास ने इस खिलाड़ी को वर्ल्ड कप का हीरो बना दिया।






