नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने 114.2 ग्राम चरस बरामद की है। इस मामले में जिला चंबा के चुराह क्षेत्र के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी
जानकारी के अनुसार, 15 मार्च 2026 को पुलिस टीम गश्त के दौरान नशा विरोधी अभियान के तहत कंडवाल, भदरोया, डमटाल और छन्नी क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्ति NH-44 पर एक्साइज बैरियर भदरोया के पास सड़क किनारे कैरी बैग में चरस लेकर उसे बेचने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गवाहों के साथ मौके पर दबिश दी।
इसे भी पड़े मार्च में बर्फ से ढका चंबा: डलहौजी-खज्जियार में बर्फबारी, 19 मार्च को ऑरेंज अलर्ट जारी
दो आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज
दोनों संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान बलदेव (उम्र 44 वर्ष), पुत्र नंदलाल, और जीत (उम्र 40 वर्ष), पुत्र लोभी, निवासी गांव मकण, डाकघर सनवाल, तहसील चुराह, जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए कैरी बैग को अपने कब्जे में लिया, जिसमें 114.2 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मादक पदार्थ को सील कर कब्जे में ले लिया है और दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना डमटाल में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इसे भी पड़े चंबा (भरमौर) में मरोर गांव में शनि देव मंदिर से मूर्ति गायब, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है और राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से हर दिन चरस व अन्य मादक पदार्थों के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी हो रही है।
हिमाचल प्रदेश या चंबा की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप व्हाट्सएप और फेसबुक पेज को जरुर फोलो करे






