शनि देव मंदिर से मूर्ति गायब
हिमाचल प्रदेश के चंबा में भरमौर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मरोर गांव में सड़क के किनारे बने शनि देव मंदिर से मूर्ति गायब होने का मामला सामने आया है। लोग रोज सुबह मंदिर में पूजा-पाठ करने जाते थे, लेकिन बुधवार सुबह जब लोग मंदिर पहुंचे तो मंदिर से मूर्ति गायब थी।
यह भी पड़े चंबा के सिल्लाघ्राट में मंदिर में आग लगने का मामला आया सामने
ग्रामीणों में भारी आक्रोश
खबर फैलते ही गांव में आक्रोश का माहौल बन गया और लोगों ने इसे अपनी धार्मिक आस्था पर प्रहार बताया। मरोर गांव के लोग हर सुबह काम पर जाते समय मंदिर में भगवान शनि देव के दर्शन करते थे। मूर्ति गायब होने के बाद गांव के लोग इकट्ठा हो गए।
यह भी पड़े चंबा: मेडिकल कॉलेज में एक ही रात में 10 मोबाइल चोरी, मरीजों के परिजनों में हड़कंप
कड़ी कार्रवाई की मांग
मरोर पंचायत के लोगों ने बताया कि अब लोग मंदिरों में रखी मूर्तियों और प्रतिमाओं को भी नहीं छोड़ रहे हैं। उनका कहना है कि यह धार्मिक आस्था पर प्रहार है, जो चिंताजनक है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसा दोबारा न कर पाए और धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ न हो।
हिमाचल प्रदेश या चंबा की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप व्हाट्सएप और फेसबुक पेज को जरुर फोलो करे









