चंबा में हैरान कर देने वाला मामला
जिला चंबा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां खाना खाते हुए गले में हड्डी अटकने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जी हां, यह मामला जिला चंबा का है, जहां एक ढाबे में खाना खा रहे व्यक्ति की गले में हड्डी अटकने से मौत हो गई। गले में हड्डी अटकते ही व्यक्ति का दम घुटने लगा और उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान और घटना का समय
मृतक की पहचान तरुण कुमार, उम्र 47 वर्ष, पुत्र रवि कुमार, निवासी ग्राम पंचायत मीणा, डाकघर हरदासपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वीरवार को दोपहर करीब 12:00 बजे तरुण कुमार एक ढाबे में खाना खा रहा था। इसी दौरान अचानक उसके गले में हड्डी अटक गई और मौके पर ही उसकी हालत बिगड़ गई।
इसे भी पड़े चंबा: नाबालिग गर्भवती, आरोपी पर FIR
साथी ने अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
वहीं गले में फंसी हड्डी निकालने की बहुत कोशिश की गई, लेकिन तब तक व्यक्ति बेहोश हो चुका था। ढाबे में खाना खा रहे उसके साथी ने इस हालत में उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज चंबा लेकर चला गया। परंतु मेडिकल कॉलेज चंबा में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का यह भी कहना था कि अगर मृतक को करीब 10 मिनट पहले अस्पताल लेकर आ जाते, तो शायद उसकी जान बच सकती थी।
पुलिस कार्रवाई और पोस्टमार्टम
साथ ही घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत प्रभाव से मौके पर पहुंची और मृतक के परिजन भी मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद मृतक के शव को फोरेंसिक एक्सपर्ट से पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की मौत का असली कारण फोरेंसिक एक्सपर्ट की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल अभी तक अंदाजा लगाया जा रहा है कि गले में हड्डी अटकने और सांस रुकने से मृतक की मौत हुई है।
हिमाचल प्रदेश या चंबा की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप व्हाट्सएप और फेसबुक पेज को जरुर फोलो करे










