चंबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मोबाइल चोरी की घटना
पंडित जवाहरलाल नेहरू सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल चंबा में बीते दिनों मोबाइल चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार एक ही रात में परिजनों की देखभाल के लिए अस्पताल में ठहरे लोगों के करीब 10 मोबाइल फोन चोरी हो गए। सुबह जब लोग उठे तो उनके फोन गायब मिले, जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
यह भी पड़े संजू सैमसन ने रचा इतिहास: 5 मैच खेलकर बने मैन ऑफ द सीरीज, भारत ने जीता तीसरा T20 वर्ल्ड कप
पीड़ितों में नाराज़गी, सुरक्षा पर उठे सवाल
पीड़ितों का कहना है कि वे अपने परिजनों की देखभाल के लिए अस्पताल आए थे, लेकिन यहां उनकी अपनी संपत्ति भी सुरक्षित नहीं है। उनका आरोप है कि अस्पताल में पहले भी ऐसी चोरी की शिकायतें सामने आ चुकी हैं, फिर भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। इस घटना के बाद पीड़ितों ने अस्पताल सुरक्षा समिति को लिखित शिकायत दी है
यह भी पड़े चंबा के सिल्लाघ्राट में मंदिर में आग लगने का मामला आया सामने
प्रशासन ने पुलिस को दी शिकायत, सुरक्षा बढ़ाने पर विचार
मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. प्रदीप सिंह ने बताया कि मोबाइल चोरी की शिकायत स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। साथ ही अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है।
हिमाचल प्रदेश या चंबा की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप व्हाट्सएप और फेसबुक पेज को जरुर फोलो करे









