चंबा की ऊंची चोटियों पर मार्च में बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश में मार्च के महीने में ऊंची-ऊंची चोटियों पर बर्फबारी देखने को मिली है। अगर हम चंबा की बात करें तो यहां खज्जियार, डलहौजी और जोत जैसे ऊंचे क्षेत्रों में ताज़ा बर्फबारी हुई है। इन इलाकों में बर्फ की सफेद चादर बिछने से प्राकृतिक सौंदर्य और भी बढ़ गया है।
इसे भी पड़े चंबा (भरमौर) में मरोर गांव में शनि देव मंदिर से मूर्ति गायब, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
बर्फबारी से बढ़ा पर्यटकों का आकर्षण
मार्च के महीने में बर्फबारी होने से चंबा जिले के पर्यटन स्थलों की ओर सैलानियों का ध्यान आकर्षित हुआ है। आमतौर पर पर्यटक बर्फबारी का इंतजार करते हैं और जब इस समय पर बर्फ देखने को मिलती है तो बड़ी संख्या में लोग हिमाचल प्रदेश, खासकर चंबा और इसकी ऊंची चोटियों की ओर घूमने के लिए पहुंचते हैं।
इसे भी पड़े चंबा: मेडिकल कॉलेज में एक ही रात में 10 मोबाइल चोरी, मरीजों के परिजनों में हड़कंप
मौसम विभाग की चेतावनी (16–19 मार्च 2026)
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 16 से 19 मार्च 2026 तक जिला चंबा में मौसम खराब रहने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं, वर्षा, ओलावृष्टि और कुछ स्थानों पर भूस्खलन की स्थिति बन सकती है।
- 16 मार्च 2026: येलो अलर्ट
- 17 मार्च 2026: येलो अलर्ट
- 18 मार्च 2026: येलो अलर्ट
- 19 मार्च 2026: ऑरेंज अलर्ट
अलर्ट का मतलब और लोगों के लिए सलाह
मौसम विभाग के अनुसार ऑरेंज अलर्ट का अर्थ है भारी वर्षा, तेज तूफान, ओलावृष्टि और बादल फटने जैसी घटनाओं की आशंका। वहीं येलो अलर्ट का मतलब हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं की संभावना होता है। ऐसी परिस्थितियों में नदी-नालों और पहाड़ी ढलानों में भूस्खलन की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए जनसाधारण से अपील की जाती है कि वे सावधानी बरतें और नदी-नालों से दूर रहें।
हिमाचल प्रदेश या चंबा की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप व्हाट्सएप और फेसबुक पेज को जरुर फोलो करे









