Himachal: हिंद महासागर विवाद पर विक्रमादित्य सिंह की वायरल पोस्ट, बोले- ‘कहां गया 56 इंच का सीना’

By Vishal

Published On:

Date:

हिंद महासागर विवाद पर विक्रमादित्य सिंह की वायरल पोस्ट, बोले- ‘कहां गया 56 इंच का सीना’

हिंद महासागर की घटना पर बढ़ी चिंता

इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ रहे तनाव के बीच हिंद महासागर में अमेरिका की करवाई चर्चा का विषय बन गई है। अमेरिका की इस कार्रवाई में ईरान के एक युद्ध पोत के डूबने की खबर सामने आई है। इस घटना के बाद भारत की विदेश नीति और केंद्र सरकार की भूमिका को लेकर कई सवाल उठने लगे है।

विक्रमादित्य सिंह ने केंद्र पर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के मंत्री Vikramaditya Singh ने इस मामले पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। बिना किसी का नाम लिए उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि “कहां गया वह 56 इंच का सीना।” उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे है।

इसे भी पड़े ढाबे में खाना खाते समय गले में फंसी हड्डी, 47 साल के तरुण कुमार की मौत

‘अतिथि देवो भव’ को लेकर उठाए सवाल

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हाल ही में आयोजित इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू-2026 की मेजबानी भारत ने की थी, जिसमें ईरान ने भी हिस्सा लिया था। उनका कहना है कि जब आप मेहमानों के साथ फोटो खींचवाते है और जब वही मेहमान संकट में होता है तो सिर्फ तमाशा देखना ठीक नही है। उन्होंने कहा कि “अतिथि देवो भव” का नारा लगाने से कुछ नही होता, मुश्किल समय में साथ देना भी जरूरी होता है।

विदेश नीति और ‘विश्व गुरु’ छवि पर सवाल

उन्होंने भारत की ‘विश्व गुरु’ की छवि पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि अगर हिंद महासागर में हमारा अतिथि अकेला था और ऐसे समय में दिल्ली से सिर्फ यह कहा जाए कि भारत सरकार स्थिति पर नजर रखे हुए है, तो यह चिंता की बात है। उन्होंने यह भी कहा कि यह कैसी मेजबानी है जहां इंसानियत से ज्यादा फोटो वाली दोस्ती को संभाल कर रखी जाता है।

इसे भी पड़े नाबालिग गर्भवती, आरोपी पर FIR

विदेश नीति और ‘विश्व गुरु’ छवि पर उठाए सवाल

उन्होंने भारत की ‘विश्व गुरु’ की छवि पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि अगर हिंद महासागर में हमारा अतिथि अकेला था और ऐसे समय में अगर दिल्ली से केंद्र सरकार सिर्फ यह कह दे कि भारत सरकार स्थिति पर नजर रखे हुए है, तो यह चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि यह कैसी मेजबानी है जहां मेहमान की मुसीबत पर भी भारत की विदेश नीति चुप्पी साधे हुए है और जहां इंसानियत से ज्यादा फोटो वाली दोस्ती संभाल कर रखी जाती है।

हिमाचल प्रदेश या चंबा की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप व्हाट्सएप और फेसबुक पेज को जरुर फोलो करे